कन्या शिक्षा परिसर सीहोर में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

Join Us

सीहोर। कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय उप प्रबंधक संदीप मौर्य एवं प्रशासक अशोक त्रिपाठी द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान कन्हैया के पूजन-अर्चन से हुई। कार्यक्रम में आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का मनोहारी चित्रण किया गया। बालिकाओं ने कृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही छात्राओं द्वारा मटकी-फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य लोकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण केवल एक साधारण जन्म नहीं, बल्कि समस्त जीवों के कल्याण एवं उत्थान के लिए एक दिव्य घटना है। उन्होंने छात्राओं को कृष्ण के उपदेशों और जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर छात्राओं द्वारा सदन अंतर्गत गरबा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बालिकाओं ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं और दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम में समस्त छात्राएँ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं परिसर परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।

Previous articleपूर्ण बारिश की कामना के साथ निरंतर जारी यज्ञ हवन का आयोजन
Next articleवागीश्वरी पुरस्कार-2025 आकाश माथुर को उपन्यास ‘उमेदा-एक योद्धा नर्तकी के लिए चुना गया वागीश्वरी पुरस्कार के लिए नाम