राज्‍य सभा सांसद निधि से 02 निर्माण कार्यो के लिए 02 लाख 98 हजार 875 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

Join Us

नर्मदापुरम/ राज्‍य सभा सांसद से प्राप्‍त प्रस्‍ताव पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा सांसद निधि से 02 निर्माण कार्यो के लिए 02 लाख 98 हजार 875 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय नर्मदापुरम से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राज्‍य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया से प्राप्‍त प्रस्‍ताव पर सांसद निधि से ज्ञानमुद्रा इंग्लिश मीडियम स्‍कूल नर्मदापुरम में फर्नीचर 40 सेट प्रदाय करने के लिए 01 लाख 64 हजार 375 रूपये एवं ज्ञानमुद्रा इंग्लिश मीडियम स्‍कूल नर्मदापुरम में ही 05 कम्‍प्‍यूटर सेट प्रदाय करने के लिए 01 लाख 34 हजार 500 रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति प्रदान की गई है।

Previous articleराज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने किया स्टेट आईकॉन सारिका घारू को प्रभावशाली जनजागरूकता के लिए सम्मानित
Next articleपिपरिया विधायक की अनुशंसा पर 02 निर्माण कार्यो के लिए 04 लाख 03 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी