राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने किया स्टेट आईकॉन सारिका घारू को प्रभावशाली जनजागरूकता के लिए सम्मानित

Join Us

नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने स्टेट आईकॉन सारिका घारू को प्रभावशाली जनजागरूकता गतिविधियों के लिए सम्मानित किया है। राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार श्रीवास्‍तव ने सारिका को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान इंटीग्रेटेड पोंलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंचायत उपनिर्वाचन में प्रभावशाली जनजागरूकता गतिविधियों के लिए दिया गया। इस अवसर पर आयोग के सचिव अभिषेक सिंह, अवर सचिव डॉ. सुते शाक्य, अवर सचिव संजू कुमारी, प्रियंका त्रिपाठी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सारिका ने मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के पेपरलेस इलेक्शन नवाचार को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए फ्लैश मॉब, पपेट शो, लोक नृत्य और गीतों के माध्यम से गतिविधियां कीं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव और आयोग के सचिव अभिषेक सिंह के निर्देशानुसार सारिका इस वर्ष के अंत में होने वाले पेपरलेस पंचायत उपचुनावों के लिए निरंतर जागरूकता गतिविधियां कर रही हैं।

Previous articleजिले में 1 जून से आज दिनांक 17 अगस्त तक 959.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
Next articleराज्‍य सभा सांसद निधि से 02 निर्माण कार्यो के लिए 02 लाख 98 हजार 875 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी