जिले में 1 जून से आज दिनांक 17 अगस्त तक 959.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Join Us

जिले की दैनिक वर्षा की जानकारी

 गत वर्ष इसी अवधि में हुई थी 914.5 मिलीमीटर औसत वर्षा

नर्मदापुरम/ जिले में 1 जून 2025 से आज दिनांक 17 अगस्‍त को प्रात: 8 बजे तक जिले में 959.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में 914.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है कि 16 अगस्‍त से 17 अगस्‍त 2025 को प्रात: 8 बजे तक तहसील नर्मदापुरम में 0.6 मिलीमीटर, सिवनीमालवा में 19.0 मिलीमीटर, इटारसी में 22.6 मिलीमीटर, माखननगर में 2.0 मिलीमीटर, सोहागपुर में 3.0 मिलीमीटर, पिपरिया में 3.4 मिलीमीटर, बनखेड़ी में 6.4 मिलीमीटर, पचमढ़ी में 1.2 एवं तहसील डोलरिया 7.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है वर्तमान में सेठानी घाट का जलस्तर 938.70 फीट है, तवा जलाशय का 1162.10 फीट है, बरगी जलाशय का 420.10 मीटर एवं बारना जलाशय 347.50 मीटर दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है सेठानी घाट का अधिकतम जल भराव 967.00 फीट है, तवा जलाशय का अधिकतम जल भराव 1166.00 फीट है, बरगी जलाशय का जल भराव 422.76 मीटर है तथा बारना जलाशय का अधिकतम जल भराव 348.55 मीटर है।

Previous articleमुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ में बादल फटने से प्रभावित लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की
Next articleराज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने किया स्टेट आईकॉन सारिका घारू को प्रभावशाली जनजागरूकता के लिए सम्मानित