स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव एवं एसडीओपी मोहित यादव होंगे सम्मानित

Join Us

सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलेगा सम्मान

नर्मदापुरम/  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम पिपरिया श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव एवं एसडीओपी श्री मोहित यादव को उनकी कार्यकुशलता, सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सम्मान के लिए दोनों अधिकारियों का नाम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा अनुमोदित किया गया है।

एसडीएम श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव एवं एसडीओपी श्री मोहित यादव ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संकट की स्थितियों में आवश्यक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर परिस्थितियों को सफलतापूर्वक संभाला। साथ ही पिपरिया अनुभाग अंतर्गत पचमढ़ी में आयोजित विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के सफल संचालन में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसडीएम श्रीमती श्रीवास्तव के नेतृत्व में पचमढ़ी में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट बैठक का सफल आयोजन किया गया। इसी के साथ नागद्वारी मेले का प्रबंधन भी कुशलतापूर्वक किया गया, जिसमें 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एसडीएम श्रीमती श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित एक अन्य राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमे केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह भी उपस्थिति रहे।

इसके अतिरिक्त, महादेव मेला, पचमढ़ी उत्सव मेला, आम महोत्सव सहित कई अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों का भी सफल संचालन उनके नेतृत्व में किया गया। एसडीएम श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव एवं एसडीओपी श्री मोहित यादव को यह सम्मान उनके परिश्रम, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सेवा भावना के लिए प्रदान किया जाएगा।

Previous article15 अगस्त को नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह
Next articleहर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जिला स्तरीय मैराथन दौड़ आयोजित