हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जिला स्तरीय मैराथन दौड़ आयोजित

Join Us

देशभक्ति का संदेश देने के लिए नागरिकों के साथ विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारियों ने लगाई दौड़

सीहोर/नागरिकों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रतिद नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य जिले हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में  अभियान के तहत सीहोर में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ आयोजित की गई। मैराथन में दौड़ में युवाओं और नागरिकों के साथ विधायक श्री सुदेश राय, कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति का संदेश दिया। यह जिला स्तरीय मैराथन दौड़ देशभक्ति का संचार करती हुई आवासीय खेलकूद परिसर से प्रारंभ हुई और मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: आवासीय खेल परिसर में समापन हुआ।

Previous articleस्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव एवं एसडीओपी मोहित यादव होंगे सम्मानित
Next articleमरणोपरांत देहदान/अंगदान करने वाले नागरिकों के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा सम्मानित