15 अगस्त को नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह

Join Us

नर्मदापुरम/ लोक निर्माण विभाग एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह 14 और 15 अगस्त 2025 को जिले के प्रवास पर रहेंगे तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री राकेश सिंह 14 अगस्त को रात्रि 8:15 बजे सर्किट हाउस नर्मदापुरम पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 15 अगस्त की सुबह 8:58 बजे वे पुलिस परेड ग्राउंड नर्मदापुरम पहुंचेंगे, जहां सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 9:02 से 9:25 बजे तक परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। सुबह 9:25 से 9:55 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण होगा, जिसके पश्चात 9:55 से 10:00 बजे तक मंत्री श्री राकेश सिंह स्वतंत्रता दिवस की बधाई देंगे। 10:00 से 11:15 बजे तक मध्यप्रदेश गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके उपरांत 11:20 बजे मंत्री श्री सिंह पुलिस परेड ग्राउंड से प्रस्थान कर 11:25 बजे एस.पी.एम. विद्यालय नर्मदापुरम पहुंचेंगे, जहां मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, पौधारोपण तथा दिव्यांग बच्चों के व्यायामशाला का लोकार्पण करेंगे। मंत्री श्री सिंह 11:45 बजे एस.पी.एम. विद्यालय से पचमढ़ी स्थित रवीन्द्र भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:00 से 6:00 बजे तक वे राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगे तथा 6:15 बजे पचमढ़ी से प्रस्थान करेंगे।

Previous articleमुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत ‘तिरुपति’ तीर्थयात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित
Next articleस्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव एवं एसडीओपी मोहित यादव होंगे सम्मानित