आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025
नर्मदापुरम/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत जिले से ‘तिरुपति’ तीर्थयात्रा का 24 सितंबर 2025 से 29 सितंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक पात्र तीर्थयात्रियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। निकाय स्तर पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
प्रत्येक आवेदक को अपने आवेदन पत्र के साथ यह प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा कि उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत पहली बार आवेदन किया है एवं इससे पूर्व योजना अंतर्गत किसी भी यात्रा में भाग नहीं लिया है। प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे शासन द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुरूप हैं और आवेदन पत्र पूर्ण एवं सही तरीके से भरे गए हैं।
पात्र आवेदनों का पंजीयन https://dpms.mp.nic.in/ पोर्टल पर 12 सितंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यात्रियों का चयन कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।






