नर्मदापुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देशभक्ति की थीम पर एक शानदार इंटर.क्लास प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाए जिसमें कक्षा तीन से बारह तक के अपकलंतजीपलवद ने बढ़.चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूरए अनेकता में एकताए देशभक्ति गीत और विभिन्न झाँकियों जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतियोगिता का निर्णय करने के लिए पूर्व इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती वंदना समैया और पूर्व सचिव श्रीमती मऊ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। प्रिंसिपल श्रीमती मोना चटर्जी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। द चैम्प्स फन स्कूल की शिक्षिका सुश्री योगिता अरोरा निर्णायक मण्डल में शामिल थी उन्होंने सभी प्रस्तुतियों को ध्यान से देखा और प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का निर्णय लिया।
प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में अपने देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना मजबूत होती है। इससे बच्चों में टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है एवं आत्मविश्वास मजबूत होता है। विद्यार्थियों नें अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता का भरपूर उपयोग किया। अनेकता में एकता जैसे विषयों पर प्रस्तुति देकर बच्चों ने भारत की विविध संस्कृति और परंपराओं को समझा। इससे उनमें देशभक्ति की भावना जागृत हुई।
सफल कार्यक्रम का मार्गदर्शन जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी द्वारा किया गया। आयोजन में लोकेश कपारिया प्रीति मालवीय तनुश्री भदौरिया निमिष कुरेले माधुरी सोनी और श्रद्धा कौर ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सोनल सोखी ने सभी का आभार व्यक्त किया।






