सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी ने सीएसआर मद से लगवाया सोलर प्लांट
इटारसी। नर्मदापुरम। सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी द्वारा मंगलवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी मे 10 किलो वाट का सोलर प्लांट कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर निधि से प्रदान किए गए। सोलर प्लांट मुख्य अतिथि विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ। जिसका उद्देश इमरजेनसी में अस्पताल के जो क्रिटिकल वार्ड है उसमें लाइट चले जाने के बाद भी वहां बिजली की समस्या नहीं रहे। यह सोलर प्लांट की विशेषता यह है कि इसमे बैटरीयुक्त सोलर के द्वारा बिजली को स्टॉरिज करने की क्षमता है। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल इटारसी मे रखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर सीताशरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं अनुविभागीय अधिकारी टी प्रतीक राव तहसीलदार शक्ति तोमर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर राकेश चौधरी सभापति पार्षद राकेश जाधव राजेन्द्र सिंह सलूजा टीटू सलूजा हरप्रीत सिंह छाबरा सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि साकिब अहमद उपस्थित रहे।
इस पहल को साकार करने में मुख्य भूमिका डॉक्टर सीताशरण शर्मा विधायक नर्मदापुरम एवं एसडीएम इटारसी टी प्रतीक राव ;आईएएस का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के दोरान मुख्य अतिथि डॉक्टर शर्मा ने कहा कि सोलर प्लांट लगने से अस्पताल में बिजली का बैकअप हमेशा बना रहेगा यहां आने वाले मरीजों को असुविधा नहीं होगी।
इसी क्रम मे अनुविभागीय अधिकारी श्री राव ने इस पहल के पीछे की प्रेरणा साझा करते हुए बताया कि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह देखा की यहा पर ईमरजंसी वार्ड में बिजली की समस्या को देखते हुए सोलर प्लांट लगवाने की अत्यंत आवश्यकता है। तभी अस्पताल में सोलर प्लांट लगवाने का विचार मन में आया और विधायक जी से विचार विमर्श करके समाजसेवी कंपनी सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड के कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर निधि के सहयोग से यह संकल्प आज पूरा हो सका। डाक्टर पियंक मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है।
सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि साकिब अहमद द्वारा यह बताया गया कि कंपनी हमेशा से सामाजिक कार्यों में आगे होकर योगदान करते रहती है अोैर सीएसआर निधि से लगभग 11 लाख रुपए का सोलर प्लांट एवं 2.5 लाख रुपए के कम्पुटरर्स आज प्रदान किए गए। आगे भी निरंतर हमारी फर्म द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए योगदान देते करते रहेगी।
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी के अधीक्षक डॉक्टर राकेश चौधरी के द्वारा सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का आभार ओर धन्यवाद व्यक्त किया गया।






