नर्मदापुरम। इलेक्शन कमीशन की वोट चोरी और शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाल रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तमाम इंडिया गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध मे नगर कांग्रेेस ने जयस्तम्भ चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा जनमत को लूटकर और वोटो की चोरी कर सरकार बनाने वाली केंद्र में बैठी सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है चुनाव आयोग जैसी संवेधानिक संस्था जिसको निष्पक्ष होकर काम होकर काम करना चाहिए था आज चुनाव आयोग द्वारा की गई वोट चोरी से समूचे देश मे आक्रोश है ये सरकार पूरी तरह से अवैध सरकार है जो जनता का विश्वास खो चुकी है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अजय सैनी अनोखे राजोरिया, फैज़ान उल हक़ मधुसूदन यादव गुलाम मुस्तफ़ा विजेंद्र राजपूत कुलदीप राठौर दीप सिंह सिसोदिया सुधाकर गौर बबलू राठौर कमलेश बाथरे राजेंद्र दोहरे रिज़वान खान शैलेन्द्र तोमर कैलाश बाबूजी अमित खत्री कपिल यादव प्रताप ठाकुर हीरलाल कीर्ति मिश्रा आयुष्मान अवस्थी सिराज खान चंदू जैन मुकुल गुप्ता महमूद फ़ाज़ली अफराज़ खान राजेश चौहान आदि उपस्तिथ रहे।






