श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास की शोध संगोष्ठी “पुरुषार्थ” आज नर्मदापुरम् में

Join Us

नर्मदापुरम/ श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा आज नर्मदापुरम् में शोध संगोष्ठी “पुरुषार्थ” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से अग्रणी शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में होगा। न्यास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि “पुरुषार्थ” न्यास की मासिक शोध संगोष्ठी श्रृंखला है और इसका प्रथम आयोजन नर्मदापुरम् में किया जा रहा है। संगोष्ठी में “रामायणकालीन अभियांत्रिकी” विषय पर इंदौर के वरिष्ठ अभियंता एवं शोधार्थी श्री श्रीनिवास कुटुम्बले तथा “जीवन प्रबंधन में श्रीरामचंद्र जी और वर्तमान समय में युवाओं को इसकी आवश्यकता” विषय पर नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं शोधार्थी डॉ. आदित्य शुक्ल उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम् डॉ. सीतासरन शर्मा मुख्‍य अतिथी के रूप उपस्थि रहेंगे। श्री नामदेव ने बताया कि श्रीराम वन गमन के मध्यप्रदेश में चिन्हांकित 23 स्थलों में से 02 स्थल नर्मदापुरम् जिले में — श्रीराम मंदिर, माच्छा एवं श्रीराम मंदिर, पासीघाट स्थित हैं। इन स्थलों के विकास के साथ ही चिन्हित जिलों में श्रीरामचंद्र केंद्रित शोध संगोष्ठी एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नर्मदापुरम् में यह शोध संगोष्ठी आयोजित हो रही है।

Previous articleजिला पोषण समिति की बैठक में कुपोषण उन्मूलन एवं हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
Next articleविश्व आदिवासी दिवस पर बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग