नर्मदापुरम/ सीईओ जिला पंचायत श्री सौजान सिंह रावत की अध्यक्षता में आज जिला पोषण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र की जाए, ताकि पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
बैठक में कहा गया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए और जो महिलाएं पंजीयन से वंचित रह गई हैं, उन्हें शीघ्र पोषण ट्रेकर एप पर पंजीकृत कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को शत-प्रतिशत चिन्हित कर उन्हें तत्काल दवाएं उपलब्ध कराने तथा जिन बच्चों का श्रेणी परिवर्तन नहीं हो रहा है, उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी अधिकारियों को शासन की सभी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) समस्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री नरसिंह गहलोत, जिला जी.आई.एस अधिकारी श्री अजय कुमार चौधरी, ट्रेनर डीईजीएस श्री प्रज्जवल शुक्ला, ईई पीएचई श्री मुजीब उल हसन, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस दियावार, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति प्रहलादी, जिला योजना अधिकारी श्री जीएचएस बिहारी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. ए.के. पुष्कर, एसडीओ वन श्री मानसिंह मरावी, जिला प्रबंधक एनआरएलएम अर्चना शुक्ला, पोषण विशेषज्ञ श्री मनोज चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ललित कुमार डेहरिया, जिला समन्वयक पोषण अभियान श्री हेमंत पंथी सहित सभी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग उपस्थित रहे।







