-एक साथ दो त्यौहार आने के कारण बाजार में हर तरफ रही भीड़
नर्मदापुरम। हिन्दू सम्प्रदाय का सबसे खास पर्व रक्षा बंधन का त्यौहार आज मनाया जाएगा। इस कारण आसपास ग्रामीण क्षेत्र सहित मजदूर वर्ग के लोगों ने खूब खरीदी की। सभी ठेकेदार अपने अधिनस्थ कार्य करने वाले कर्मचारियों मजदूरों को सप्ताह भर की मजूदरी का भुगतान करते हैं। जिससे वे त्योहार पर खरीदी करते हेैं। यह त्यौहार विशेष दिन है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीददारी के लिए पहुंचे। इस मौके पर सराफा बाजार, राखी बाजार, कपड़ा मार्केट, मनिहारी सहित सौंदर्य सामग्री वाली दुकानों पर खरीददारी करने वालों की खूब भीड़ रही।
इंदिरा चौक के राखी बाजार में बूम
शहर के इंदिरा चौक के सामने वाले बाजार क्षेत्र को राखी बाजार के रूप में सजाया गया है। यहां पर करीब आठ दर्जन से अधिक राखी की दुकानें लगी हैं। इसी तरह न्यू जय स्तंभ के पास भी राखियां हैं। जिन पर सुबह से ही खरीददारी करने वाली महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी।
कपड़ा बाजार में खासी रौनक
शहर के सभी कपड़ा विक्रेताओं के यहां रविवार का दिन काफी बिक्री वाला दिन रहा। क्योंकि इस दिन कई लोगों ने नए कपड़े खरीदे। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर दिन भर भीड़ बनी रही। सभी दुकानदार व्यस्त रहे। इस दिन दुकानदारों ने अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा मुनाफा कमाया।
दो करोड़ से ज्यादा की हुई बिक्री
इस त्यौहारी बाजार में एक अनुमान के तहत रविवार के दिन ही कम से कम दो करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। क्योंकि राखियां, साडियां,चूढियां, से लेकर बच्चों के कपड़े और सौंदर्य सामग्री के अलावा सोने चांदी के जेबरात और उपहार सामग्री, की बिक्री तो हुई है। साथ ही पूजन सामग्री, और ग्रह उपयोग के सामान की भी खरीदारी जमकर हुई है। पूरे दिन रविवार बाजार में खासी चहल पहल बनी रही।






