मिश्र शताब्दी सम्मान से सम्मानित होंगे साहित्यकार माथुर

Join Us

मिश्र शताब्दी सम्मान से सम्मानित होंगे माथुर
सीहोर। शहर के पत्रकार और साहित्य के क्ष्रेत्र में अपनी कलम से एक अलग पहचान बनाने वाले साहित्यकार आकाश माथुर को उनके चर्चित उपन्यास मुझे सूरज चाहिए को रामदरश मिश्र न्यास के रामदरश मिश्र शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पत्रकारिता से अपनी पारी शुरूआत करने वाले पत्रकार और साहित्यकार आकाश माथुर 2019 में पहली किताब हैश टेग मीटू, इसके बाद पुस्तक कोरोना काल 2021 में, इसके बारद 2022 में उमेदा एक योद्धा नर्तकी, वही मुझे सूरज चाहिए उपन्यास की किताब 2024 में देश के अग्रणी प्रकाशन शिवना प्रकाशन सीहोर से प्रकाशित हुई। साहित्यकार माथुर की अब तक 4 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके साथ ही उनके संपादन में 35 किताबें प्रकाशित हुई है। श्री माथुर द्वारा लिखित उपन्यास मुझे सूरज चाहिए में महिला विमर्श पर केन्द्रित है, जिसमें आंटा सांटा की प्रथा को भी उजागर किया गया।  यह देशभर में पाठकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। इस संबंध में शिवना प्रकाशन के प्रबंधक शहरयान खान ने बताया कि श्री माथुर को यह पुरस्कार 15 अगस्त को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम प्रदान किया जाएगा। लेखक की इस उपलब्धि पर शिवना परिवार सहित शहर के गणमान्य नागरिक जन प्रतिनिधि पत्रकार साथियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Previous articleत्यौहारी रौनक से सजा बाजार, जमकर हुआ कारोबार
Next articleबसपा कार्यकर्ताओं ने कलट्रोरेट कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन