कावड़ यात्रा में हुई नागरिकों की मृत्यु पर कथा वाचक श्री मिश्रा आयोजन समिति के खिलाफ लगाये आरोप
सीहोर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव बौद्ध के नेतृत्व में शुक्रवार, 8 अगस्त को बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रोरेट कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा गया। कमलेश दोहरे ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि सीहोर में कुबरेश्वर धाम में कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा पिछले तीन-चार वर्षों से कभी रुद्राक्ष वितरण तो कभी अभिषेक तो कभी कांवड़ तो कभी कथा के नाम पर आयोजन कर पूरे देश भर से लोगों को आमंत्रित कर कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा के दोरान कई टोने-टोटके बताए जाते हैं। जिससे बीमार , दु:खी, आर्थिक तंगी, बेरोजगारी से परेशान लोग यह सोचकर यहां आते हैं की हमारे दुख दूर हों जाएंगे पर यहां आने के बाद कई लोग दोबारा जीवित नहीं पहुंच पाते और कई धक्के खाकर परेशान होकर वापस लोट जाते हैं और पहले भी कई मौते हो चुकी है ,इसी क्रम में दिनांक 5/8/2025 को रूद्राक्ष वितरण के दौरान मचि भगदड़ में दो महिलाओं की मौत और कई लोग घायल हुए, इतनी दुखद घटना के बाद भी 6/8/2025 को कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा देश भर के भाई डेसिबल के डीजे कांवड़ यात्रा में प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किए, जिसमें 300 से 400 डेसिबल के डीजे थे। जबकि माननीय न्यायालय के आदेश है कि 75 डेसिबल से अधिक के साउंड प्रतिबंधित है, इसके वाबजूद भी कानून का उलंघन करते हुए कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा ऐसे गैर कानूनी काम को अंजाम दिया गया। जिसके परिणाम स्वरूप 5-6 लोगों की और मौत हों गई। श्रद्धालुओं की मौत के कथावाचक एवं आयोजन समिति मौतों के लिए जिम्मेदार है। केवल डीजे संचालकों पर कार्यवाही करना पर्याप्त नहीं है। डीजे संचालकों को बुलाएं जाने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा एवं समिति भी उक्त कार्य के लिए जिम्मेदार है। कथावाचक प्रदीप मिश्रा एवं समिति पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करना बेहद आवश्यक है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा भारतीय संविधान को बदलने एवं हिन्दुओं के भगवान राधा कृष्ण, कायस्थ समाज के आराध्य देव चित्रगुप्त भगवान महिलाओं और की साम्प्रदायिक वयान दे चुके है और इनके द्वारा कार्यक्रम आयोजन की तैयारी में जिला प्रशासन पूरे समय लगा रहता है ,जिसमें शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाती है स्कूल बंद किए जाते हैं, डाक्टरों की भी ड्यूटी एवं पुलिस प्रशासन भी वही लगा रहता है। जि़ले के लोग अपनी समस्या लेकर जब तेहसील,थाना, अस्पताल एवं अन्य कार्यालयों में जातें हैं तो जबाब मिलता है। सभी की ड्युटी कुबरेश्वर धाम में लगी है जिससे जन हित से जुड़े काम प्रभावित होते हैं। शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों की ड्युटी लगाना बंद किया जाए।
मांग की गई है कि मृतकों के परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाही की जावे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से कमलेश दोहरे जोन प्रभारी बसपा सागर, अनोखीलाल मालवीय सीहोर जिला प्रभारी, संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष, नरसिंह भारती जिला महासचिव, कोमल नागर जिला सचिव, लक्ष्मीनारायण अहिरवार विस प्रभारी, धीरप अहिरवार विस अध्यक्ष, देवकरण कुरल विस अध्यक्ष बसपा आष्टा, अर्जुन पैरवाल विस उपाध्यक्ष आष्टा, बलराम पैठारी विस उपाध्यक्ष बसपा बुदनी, अर्जुन बौद्ध विस महासचिव बसपा बुदनी, महेश जाटव, जितेन्द्र कदम, लखनलाल बड़ोदिया विस प्रभारी बसपा इछावर, गेंदालाल सूर्यवंशी विस अध्यक्ष बसपा इछावर, गजराज सिंह गेहलोत, देववक्स बामनिया विस महासचिव बसपा इछावर, कमल कौरव, कमल किशोर जाटव, आशाराम जाटव, देवराज गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








