नर्मदापुरम।। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर में छात्र परिषद के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह शामिल हुए। विजय पाल सिंह ने बच्चों से कहा कि परिषद की निर्वाचन प्रक्रिया से आपको लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने की सहायता मिलेगी। उन्होंने विद्यालय के संचालक डॉ आशुतोष शर्मा की प्रशंसा करते हुए कि उनके कार्य सनातन को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में अभूतपूर्व हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावतए सुनील रघुवंशी आरके सिंह आरके रघुवंशी विक्रांत खम्परिया सचिन खम्परिया सिम्मी झा आदि उपस्थित। संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। समेरिटंस में छात्र परिषद के लिए पूरी निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें प्रधानमंत्री स्वर्णिम गौर गृहमंत्री प्रियव्रत व्यास और स्पीकर पद पर प्रद्युम्न गिर निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर भी विद्यार्थी निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया सिम्मी झा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।






