पुलिस वाले करते हैंं टाइमपास, नागरिक होते हैं परेशान
राजस्थान मिस्ठान केंद्र के पास लगता है जाम
नर्मदापुरम। नगर पालिका के प्रयास से मीनाक्षी क्षेत्र का चौराहा चौड़ा हो जाने के बाद यहां पर यातायात पुलिस कभी कभार दिखती है। पुलिस वाले यातायात व्यवस्था बनाने के बजाए टाइमपास करते हुए नजर आते हैं। एक कौने में खड़े हो जाते हैं। उनके कोई अधिकारी आते हैं तो शीटी बजाते हैं। बांकी समय पास करने में लगे रहते हैं। शाम के समय जब यातायात बढ जाता है तब नागरिकों को निकलना मुश्किल होता है। खासकर चौराहे के पिपरिया व इटारसी की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की रेलमपेल मच जाती है तब यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने में अक्षम सिद्ध होती है। यहां पर जो पुलिस जवान तैनात किया जाता है वह टाइमपास करते हुए नजर आता है। राजस्थान मिठाई वाले के समाने वाहन लगने से जाम लगता है।
राजस्थान मिस्ठान दुकान बन जाती है पार्किंग स्थल
इस चौक पर पिपरिया की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर ही वाहन खड़े हो जाते हैं। उनके ग्राहकों की बाइक सड़क पर रखने से यातायात व्यवस्था लड़खडा जाती है। वहां पर पुलिस वाले कुछ नहीं बोलते न जाने कौनसी बात है कि पुलिस वाले राजस्थान वालों के सामने वाहनों के अंबार लगने के बाद भी यातायात की व्यवस्था बिगाड़ने पर दुकानदार से कुछ नहीं कह पाते हैं। मिठाई की दुकान पर त्यौहार के समय कुछ ज्यादा ही भीड़ लगती है जिससे यातायात व्यवस्था बिगडती है। कहीं दुर्घटना न हो जाए। इस बात का ध्यान कौन रखेगा?






