विदेशी कंपनियों के विरोध में आज न्यू जय स्तंभ पर विदेशी वस्तुओं की जलेगी होली

Join Us

नर्मदापुरम। स्वदेशी जागरण मंच नर्मदापुरम के द्वारा देश में विदेशी कंपनियों के विरोध स्वरूप 8 अगस्त 2025 को सायं 4बजे स्थानीय न्यू जयस्तंभ हलवाई चौक पर विदेशी कंपनियों के विरोध स्वरूप विदेशी वस्तुओं की होली जलाई जाएगी। स्वदेशी जागरण मंच के संजय कुमार शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने शहर के नागरिकों से विदेशी वस्तुओं के विरोध में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नागरिकों से अपील की जा रही हहै कि वह सम्मिलित होकर विदेशी वस्तुएं ना खरीदने की शपथ लें।

Previous articleकर्मचारियों के संगठनों के साथ बैठक करने के लिए कलेक्टर काे नहीं मिल रहा समय
Next articleदरी पर बैठने की बजाए अब फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी