नर्मदापुरम ।नई दिल्ली। नई दिल्ली संसद भवन स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग कार्यालय में बुधवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र की बातों को रखा। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पचमढ़ी में चौरागढ़ मंदिर तक रोप-वे एवं पार्किंग निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी है। पचमढ़ी हमारी धार्मिक सांस्कृतिक प्राकृतिक विरासत है इस विरासत के संरक्षण के साथ यहां पर पर्यटन का विकास अत्यंत आवश्यक है। श्री चौधरी ने कहा कि पचमढ़ी से भगवान भोलेनाथ के चौरागढ़ मंदिर तक जाने के लिए 400 करोड़ की लागत से रोपवे एवं वाहन पार्किंग को अपने मंजूरी दी है। उक्त रोपवे एवं वाहन पार्किंग बनाने के लिए मौजूदा बाधाओं को दूर कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर जोर दिया।







