मूंग को जहर बताकर सरकार की छवि खराब करने वाले अधिकारियों पर हो कार्यवाही

Join Us

जबलपुर। किसान की उपज मूंग को जहर बताकर बदनाम करने का प्रयास किया गया। भारतीय किसान संघ ने हमेशा कहा कि मूंग में जहर नहीं है। यदि मूंग में जहर बताया जा रहा है तो प्रमाणिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। लेकिन यदि जब सरकार ने ऑन रिकॉर्ड विधानसभा में माना कि मूंग में जहर नहीं है। तो फिर बिना जांच के किसान की उपज को जहर बताकर बदनाम करना गंभीर अपराध है। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को मूंग के संबंध मे अप्रमाणिक व गलत सूचना देकर भ्रमित कर सरकार व मुख्यमंत्री की छवि को किसानों के बीच खराब करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। मुख्यमंत्री को गलत सूचना व अप्रमाणिक जानकारी देना शासकीय सिविल सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन प्रतीत होता है। हमारी मांग है कि इसमें शामिल जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए। जिससे ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो और कृषि क्षेत्र में संलग्न अन्नदाता किसान व उसकी उपज को न्याय मिल सके।

Previous articleओबीसी वर्ग ने सीएम हाउस के पास किया प्रदर्शन
Next articleराजपूत समाज की बैठक में हुई सामाजिक चर्चा