जबलपुर। ओबीसी महासभा के द्वारा मुख्यमंत्री डां मोहन यादव के आवास का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओ को पुलिस कर्मियों ने बल पूर्वक रोक दिया तत्पश्चात प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ओबीसी महासभा जिला ईकाई जबलपुर से संभागीय अध्यक्ष रामराज पटेल जिलाध्यक्ष छोटे पटैल जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार कुर्मी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीन पटेल जिला उपाध्यक्ष किशन पटेल जिला सचिव ओमकार काछी, अरविंद पटेल, अजय पटैल,सुनील विशकर्मा संतकुमार पटेल रामराज कुर्मी सुरेश पटेल महेंद्र पटैल चंदन कोरी राजकुमार लोधी, आरती पटेल आशिष पटेल के साथ सैकड़ों की संख्या बल के साथ शामिल रहे। ओबीसी समाज का 13% होल्ड हटाने, 27% आरक्षण लागू करने, जातिगत जनगणना कराने संख्या के आधार पर सभी जगह हक अधिकार व प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए, इस समस्या को तत्काल हल करने की मांग की मांग को लेकर देशभर से करीब 10 हजार की संख्या में ओबीसी एससी एसटी समाज के संगठन व लोग एकत्रित हुए।








