जबलपुर। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के आठ वार्डो में नलों से पीने का पानी गंदा व मटमैला आ रहा जिससे जनमानस के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उक्ताशय की जानकारी मुस्लिम विकास परिषद ने दी।
मुस्लिम विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मुईन अंसारी, पठान समाज के सरदार वरिष्ठ पत्रकार हाजी मुईन खान, पत्रकार अशफाक आरिफ, इश्तियाक अंसारी, निजाम खान, फैजान कुरैशी, इरफान कुरैशी, गुलाम साबरी, जावेद मिर्जा, मेहताब अली, इस्लाम अली, शाहिद परवेज कुरैशी, सलीम खान, तारिक क़ुरैशी, अशरफ कुरैशी, मुज्जफर कुरैशी, मो. ख्वाजा मदीन, अहमद रज़ा, नोशाद खलीफा, रिफत जमीर, आसिफ खान, लियाकत जावेद, रियाज राइन किग्डस, हाशिम राजा, अशरफ शिराजी, एड.निसार अंसारी, एड. अय्यूब अंसारी, मुख्तार मंसूरी, एड. अकबर उस्मानी, आदि ने बताया कि अशफाक उल्ला वार्ड, मोती लाल नेहरू वार्ड, जाकिर हुसैन वार्ड, ठक्कर ग्राम वार्ड, मौलाना अबुल कलाम आजाद वार्ड आदि जगहों में नलों से दूषित पानी आ रहा है। इसके अतिरिक्त कई क्षेत्रों में पानी की वर्षो पुरानी जर्जर पाइप लाइन नालियों के अंदर से गई है जिस कारण भी नलों से गंदा पानी आता हैं। मुस्लिम विकास परिषद ने नगर निगम प्रशासन से अतिशीघ्र इस समस्या को जनहित में दूर करने की मांग की है।








