जबलपुर। मध्य प्रदेश राजपूत समाज की आवश्यक बैठक कोषाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह भारद्वाज नवाब के निवास रांझी में आहूत की गई। एडवोकेट विनोद सिसौदिया ने बताया कि बैठक में समाज के वरिष्ठ संरक्षक ठाकुर रामजीवन सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला विश्रांति देवी, प्रदेश मंत्री गजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष ठाकुर पवन सिंह, एडवोकेट विनोद सिसोदिया, सचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह भारद्वाज, नीलिमा सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, अश्विनी सिंह भारद्वाज, अनिकेत सिंह, युवा अध्यक्ष नितेश सिंह, मनजीत सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, महिला कोषाध्यक्ष रंजना ठाकुर, सुधीर सिंह, राजदीप सिंह, नीलिमा नवाब ने उपस्थित सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए समाज के कई मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की।








