इंटक बेल पर मोटर का मेंटनेंस कार्य जारी

Join Us

कुछ क्षेत्रों में बुधवार और गुरूवार को हो सकती है पेयजल आपूर्ति प्रभावित

नर्मदापुरम्। इंटक बेल पर पानी की मोटर की खराबी आ जाने के कारण मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा है। जिससे बुधवार और गुरूवार को शहर के कुछ स्थानों पर पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। नलकूपों से टंकियां भराई जाएंगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी उन क्षेत्रों में सूचना मिलने पर टैंकर भेजे जाएंगे। जलशाखा प्रभारी आयुषी रिछारिया ने बताया कि इंटक बेल की मोटर में खराबी आ जाने के कारण मेंटनेंस का कार्य जारी है। नपा के कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। बुधवार और गुरूवार को शहर के कुछ स्थानों पर पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। क्षेत्र में आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए पेयजल टैंकर्स के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। श्रीमती रिछारिया ने नागरिकों से कहा कि जल आपूर्ति की समस्या आए वे नगरपालिका में काल कर टैंकर बुलवा सकते हैं।

Previous articleपर्यावरण संरक्षण में प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय- डॉ मयंक तोमर
Next articleगांवों में कचरे से रोजगार के नए रास्ते खोलेगी ब्रिकेटिंग तकनीक — डॉ. राजकुमार मालवीय