पर्यावरण संरक्षण में प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय- डॉ मयंक तोमर

Join Us

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रौपे गए पौधे

नर्मदापुरम। सरवाइट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य सिस्टर सलूजा शाला प्रबंधक सिस्टर आयरिन के नेतृत्व मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ मयंक तोमर डाॅ नीतिश चौधरी श्रीमती प्रेमलता तोमर नारी जागरण मंच की उपस्थिति में बच्चों ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । एक पेड़ माँ के नाम पर छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोनों के प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं और सभी को इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनना चाहिए। बच्चों के प्रदर्शन एवं एक पेड़ मां के नाम जागरूकता संदेश ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया गया । इस अभियान के अंतर्गत शाला में चित्रकला प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शाला प्रांगण में पौधारोपण कर किया गया।

Previous articleनाग कन्या मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next articleइंटक बेल पर मोटर का मेंटनेंस कार्य जारी