दर्शन करने से वर्ष भर नाग कन्या देवी जहरीले जीव जंतुओं से करती है रक्षा
सिवनी मालवा। डोलरिया। सिवनी मालवा के बानापुरा रेलवे स्टेशन पर 100 वर्ष से भी अधिक पुराना नाग कन्या देवी का मंदिर था। जोकि पहले स्टेशन के बिल्कुल सामने था जिसे रेलवे स्टेशन के उन्नयन होने के चलते अब रेलवे विभाग ने मंदिर को रेलवे के पुराने क्वाटर के पास मंदिर बना कर शिफ्ट कर दिया है। यहां पर प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के तहत मंदिर में पूजन अर्चन की गई। जिसमें अनेक परिवार के लोगों के द्वारा पूजन अर्चन की गई। बताया जाता है कि यहां मंदिर में विराजमान नाग कन्या देवी के दर्शन करने से वर्ष भर नाग कन्या देवी जहरीले जीव जंतुओं से रक्षा करती है। अनेक परिवार के लोग मंदिर में शामिल हुए। दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।






