नर्मदापुरम। प्राचीन काल से नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती का आयोजन होता रहा है। यह परंपरा अब विलुप्त होती जा रही है। पूर्व में अनेक गांवों में नागपंचमी पर कुश्ती के आयोजन होते थे। लेकिन अब बहुत कम ही गांव में ऐसे आयोजन हो रहे हैं। मालाखेड़ी भी पूर्व में गांव था बीते दशक से पूर्व नगर पालिका में मालाखेड़ी को मिलाकर शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया है। लेकिन यहां पर अभी भी गांव से संबंधित कार्यक्रम जारी रहते हैं। नागपंचमी के अवसर पर शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजय बजरंग व्यायाम शाला अखाड़े में पहलवानों ने खूब जोर आजमाइश की। जीतने वाले को इनाम देकर सम्मानित भी किया गया। मालाखेडी के नागरिकों ने परंपरा को कायम रखने पर व्यायाम शाला की सराहना की है।






