काली घटा छाई, फिर शुरू हुई तेज वर्षा, जमकर बरसे बदरा, सड़कों पर, पानी ही पानी

Join Us

नर्मदापुरम। आसाढ़ के बाद सावन के माह में वर्षा का दौर रूक-रूक कर जारी है। कुछ दिनों से लगातार रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है। दोपहर में काली घटा छा गई थी। तेज हवाओं के झोंके तथा हल्की गर्जना के साथ दोपहर में तेज वर्षा होना शुरू हुई तब ऐसा लग रहा था कि अब यह वर्षा करीब एक घंटे में रूक जाएगी। लेकिन रूक-रूक कर शाम तक जारी रही। सड़कों पर हर तरफ पानी ही पानी हो गया। तेज वर्षा का दौर एक बार फिर क्षेत्र में जारी हो गया है। कभी रिमझिम फुहारें गिरती रही। कभी झमाझम वर्षा होती रही। इस तरह बीते एक पखवाडे से वर्षा का दौर जारी है। जिससे धान की फसल को फायदा होना बताया जा रहा वहीं सोयाबीन और मूंग की फसल को लगातार हो रही बारिश से नुकसान होना बताया जा रहा है। वहीं लगातार वर्षा से मूंग की खरीदी पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। लगातार इस तरह वर्षा होने से जमीनी जल स्तर में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह वर्षा का दौर अभी कुछ दिनों तक रहेगा।

Previous article1973 और 99 से भी बड़ी बाढ़ की पुनर्रावृत्ति हुई तो क्या होगा?
Next articleकारगिल के योद्धा किया का समम्मान