कारगिल के योद्धा किया का समम्मान

Join Us

नर्मदापुरम। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में 26 जुलाई 1999 में पाकिस्तान पर कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त करने के अवसर पर सांसद के जनता कार्यालय में कारगिल युद्ध के फौजी एवं योगाचार्य पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी और राज्य के डायबिटीज समन्वयक कमलेश गौर का कारगिल विजय दिवस अवसर पर सभी योग साथी का एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल चौबे द्वारा उनका भारतीय तिरंगा एवं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह देखकर फूल माला शॉल श्रीफल से सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षणार्थी साथी नलिन कुमार पटेल नर्मदा प्रसाद साहू माखनलाल चौधरी राकेश गौर मुकेश गौर वीरेंद्र गौर संतोष यादव एवं उनका बालक ओम एवं अन्य योग साथी का इस अवसर पर उपस्थित थे। जनता कार्यालय के प्रभारी अनिल चौबे ने बताया कि कमलेश गौर ने 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना में सेवा और युद्ध करते हुए पाकिस्तान के कब्जे से कारगिल की चोटी को वापस प्राप्त करने में शामिल रहे। फिर फौज से सेवानिवृत्ति लेकर मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा विभाग में इटारसी के बाबई ग्राम में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ हैं और इसके अलावा वह जगह.जगह नि:शुल्क योग प्रशिक्षण और पतंजलि की आयुर्वेदिक दवाइयां नि:शुल्क जनता जनार्दन को प्रदान करते हैं।

Previous articleकाली घटा छाई, फिर शुरू हुई तेज वर्षा, जमकर बरसे बदरा, सड़कों पर, पानी ही पानी
Next articleविधान सभा के प्रमुख सचिव सपत्नीक पहुंचे इटारसी