बेरोजगारों युवाओं को रोजगार के अवसर के लिए हो रहे सार्थक प्रयास
नर्मदापुरम। जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए शासन की योजनाओं के तहत रोजगार संबंधी अवसर प्रदान करने के लिए जिला रोजगार एवं जिला प्रशासन के द्वारा रोजगार केंपस के आयोेजन जिले में महाविद्यालयों में किए जा रहे हैं। इसी तारतम्मय में दोे दिन में माखन नगर व पिपरिया के महाविद्यालयों में यह अायोजन किए गए। जिसके अंतगर्त युवाओं ने केंपस में पहुंच कर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के साथ ही रोजगार संबंधी जानकारियां प्राप्त की।
जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा केंपस ड्राइव सफल कैंप आयोजन संपन्न हुआ। माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर जिला नर्मदापुर में 106 छात्र छात्राएं पहुंचे। 52 छात्र.छात्राओं को प्राथमिकता चयनित किया गया। जिसमें जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी एवं जिला रोजगार कार्यालय प्लेसमेंट धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में सफल केंप व्यवस्था की गई। जिसमें मीराजना मैडम पार्षद एबसनी गढ़वाल जनपद अनूप सर आईटीआई कृष्णा बरकरें डॉ आई एस कनेरा प्रभारी प्राचार्य हर्ष तिवारी ब्लॉक समन्वयक एवं डॉ क्षमा मेहरा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन एवं कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहे। केंपस में निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने वाली कंपनियां टाईडेंट बुधनी भारतीय जीवन बीमा एजेंट प्लस अकैडमी पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड नवभारत फर्टिलाइजर एवं 6 कंपनियां उपस्थित रही।
पिपरिया के महाविद्यालय में आयोजित हुआ रोजगार कैंप
186 ने किया मेले का भ्रमण, 95 का हुआ प्राथमिक चयन
शुक्रवार को शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी एवं जिला रोजगार प्लेसमेंट अधिकारी धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में रोजगार कैंप का आयोजन हुआ। रोजगार कैंप में बुधनी की ट्राइडेंट और वर्धमान कंपनी, शिवशक्ति एग्रीटेक, जेड प्लस, एमआईसी डीडीयू जी के वाय, नव भारत एवं अन्य कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । कंपनी के सभी प्रतिनिधियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को कंपनी और जॉब प्रोफाइल के विषय में जानकारी प्रदान की। रोजगार मेले का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजीव माहेश्वरी के सफल निर्देशन, मार्गदर्शन और उपस्थिति में संपन्न हुआ। मेले में कुल 186 विद्यार्थियों ने कैंप का भ्रमण किया और रोजगार संबंधी जानकारी ली तथा 95 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन हुआ । मेले का सफल आयोजन करियर प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अनिता सेन, प्रो किटी मौर्य वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एसके मेहरा, प्रो एसके बघेल डॉ एके राकेशिया डॉ अरुण मोहता एवं स्टाफ के सहयोग से किया गया । आयोजन में महाविद्यालय विद्यार्थियों के साथ सी म राइस आरएनए के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे और मेले से लाभान्वित हुए।






