लगातार हो रही है बारिश, धान सोयाबीन को पहुंच रहा फायदा

Join Us

खरीफ की फसल के साथ जमीनी जल की भी हो रही है पूर्ति

बीते वर्ष से 182 मिमी अधिक हो चुकी है बारिश

नर्मदापुरम। बीते एक माह से मुख्यालय सहित जिले में रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है। बीते वर्ष से इस वर्ष 182 मिमी अधिक वर्षा दर्ज हो चुकी है। अभी तक 672.8 औषत बारिश हो चुकी है। बीते वर्ष अभी तक 490.8 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। बारिश ने शुरू से जो रफ्तार पकड़ी तो लगातार हर दिन बारिश का दौर जारी रहा। पूरे जिले में बारिश होने से किसानों की व्यस्तता बड़ गई है। जिस प्रकार इन दिनों बारिश हो रही है इसी तरह की बारिश की आवश्यकता धरातलीय जल व खरीफ फसल के लिए आवश्यक है। जिले में सबसे ज्यादा धान लगाई जाती है। इसके लिए धीमी गति से बारिश ही जरूरत रहती है। जिससे जमीन में पानी रूक सके। इस बारिश से जमीनी जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इस तरह की बारिश से ही किसानों सहित नागरिकों को राहत मिली है। इस वर्ष मानसूनी देरी से सक्रिय हुआ है। लेकिन फिर भी बीते वर्ष और इस वर्ष की अब तक की बारिश बराबर होने को है। ऊपरी क्षेत्र में हो रही बारिश से नर्मदा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी इसी तरह दो दिन तक बारिश होने का अनुमान है।

बारिश जारी रहने से किसानों में खुशी

लगातार जारी बारिश के दौर से किसानों में हर्ष है। उन्नतशील किसान सुदीप पटेल, लक्ष्मण गौर, राहुल गौर ने बताया कि खासकर धान और साेयाबीन के लिए यह बारिश फायदेमंद है। जिले में हो रही वर्षा से फसलों के साथ ही जल स्तर में बृद्धि हो रही है। इतना जरूर है कि इतनी अधिक बारिश के बाद भी गर्मी कम नहीं हो सकी है। जब बारिश होती है तब ही मौसम ठंडा रहता है। उसके बाद फिर उमस होने लगती है।

तवा बांध के खुले गेट

सीजन में लगातार जारी झमाझम बारिश से बार तवा डेम के तीन गेट खोले गए थे जल संसाधन विभाग ने बताया कि और बारिश होने से ज्यादा गेट खोले जाएंगे। मौसम विभाग का मानना है कि अब आने वाले दिनों में और तेज बारिश होगी।

फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश

क्षेत्र में जो बारिश हो रही है वह खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद है। विशेषकर जिले व संभाग में धान की खेती ज्यादा होती है। धान के लिए रूक रूक कर होने वाली बारिश से धान की फसल में वृद्धि होती है।

जेआर हेडाउ, प्रभारी संयुक्त संचालक नर्मदापुरम संभाग

Previous articleश्रावण मास में प्रतिदिन हो रहा भगवान मनकामनेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक 
Next articleमाखन नगर और पिपरिया में हुए रोजगार कैंपस के आयोजन