नर्मदापुरम। कोठी बाजार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव जी का सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक मनकामेश्वर महादेव जी का रुद्राभिषेक दूध दही घी शहद शक्कर पंचामृत गंधोदक भस्म भांग फल रस गुलाब जल गंगाजल नर्मदा जल तीर्थ जल आदि पदार्थों से प्रतिदिन रुद्राभिषेक किया जाता है रुद्राभिषेक पंडित भागचंद तिवारी के आचार्यत्व में संपन्न किया जा रहा है। मनकामनेश्वर महादेव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन गौर ने बताया कि रुद्राभिषेक का प्रारंभ वर्ष 2002 से श्रावण मास में किया गया था इस वर्ष 24 वें वर्ष में भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। रुद्राभिषेक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं रुद्राभिषेक में यजमान राजकुमार तिवारी संजय पुरोहित विनीत मिश्रा नरेंद्र राठौड़ सुरेंद्र चौकसे लक्ष्मीनारायण साहू कमलेश मिश्रा रंजन शुक्ला मनमोहन उमरे विवेक शुक्ला बसंत नामदेव एवं समस्त शिव भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।






