लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी एवं चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती मनाई गई

Join Us

जबलपुर / स्वराज हमारा अधिकार का नारा देने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की स्मारक में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प, सतीश तिवारी कार्यक्रम प्रभारी कांग्रेस नेता विष्णु विनोदिया के संयुक्त तत्वावधान में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी एवं चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कांग्रेसजन द्वारा स्थल का जायजा किया जहाँ पर असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी एवं शराब की बॉटल उक्त भूमि पर बिखरी पड़ी हुई थी जहाँ पर कांग्रेसजन ने अपने ही हाथो से साफ सफाई की कांग्रेस साथियों ने विरोध करते हुये शासन तथा प्रशासन एवं निगम के आला अधिकारियों से इस संबंध चर्चा करेगे। कि हमारे राष्ट्रवादी उग्र नेता की भूमि पर इस तरह की गंदगी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस हेतु हमारी प्रशासन निगमायुक्त से मांग ही की तिलक भूमि की तलैया पर अविलंब साफ सफाई के आदेश दिये जाये अन्यया हमें विवश होकर उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा । कांग्रेस नेता विष्णु विनोदिया द्वारा बताया गया हमारे जबलपुर शहर में तिलक जी चार बार आए हैं भारत की आजादी के महानायक उग्र राष्ट्रवादी नेता तिलक भूमितलैया पर 2 अक्टूबर 1916 से 8 अक्टूबर 1917 को पधारे थे एवं गणेश वासुदेव साने यहाँ पर रूके हुये थे तीसरी बार 1918 में रोलट एक्ट के विरोध में उग्र विचार व्यक्ति तिलक भूमि तलैया पर किये थे एवं अंतिम बार 3 व 4 जून 1920 को तिलक जी ने स्मारक सत्याग्रह संग्राम के शहीदों का स्मारक राष्ट्रीय मंच स्थल तिलक भूमि की तलैया पर स्थापित शिलालेख के समक्ष सभी कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सेवादल के अध्यक्ष प,सतीश तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी विष्णु विनोदिया,गांधी चौपाल के संयोजक डॉ,प्रशांत मिश्रा उमेश पटेल राकेश चक्रवर्ती कार्यक्रम का संचालक मनोज नामदेव के द्वारा किया गया प्रवेंद्र चौहान अतुल जोसेफ भरत पटेल पं,राहुल चौबे सीतराम सुनील तिवारी,अलोक पाठक पप्पू जैन संतोष जैन,कार्यक्रम प्रभारी विष्णु विनोदिया ने आभार व्यक्त किया एवं सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे.

Previous articleछात्र उपस्थिति पर ध्यान दें,प्राचार्य एवं शिक्षक -जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी
Next articleम.प्र. छात्र संघ के नेतृत्व में सौंपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन विकलांग छात्र को न्याय मिलने की आशा