म.प्र. छात्र संघ के नेतृत्व में सौंपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन विकलांग छात्र को न्याय मिलने की आशा

Join Us

जबलपुर । म.प्र. छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि दोनों पैरों से विकलांग छात्र शैतान सिंह के साथ रू. 141000/- की सायबर फ्रड करके ठगी की घटना हो गई उक्त छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है तथा उसके परिवारजनों ने उसे शिक्षा हेतु उक्त राशि प्रेषित की थी। किन्तु सायबर ठगों द्वारा उक्त राशि उनके खाते से निकालकर उक्त विकलांग व्यक्ति को लाचार कर दिया है। छात्र द्वारा अविलम्ब एस.एम.ई. सिविल लाईन शाखा, जबलपुर में सूचना दी एवं सी.एम. हेल्प लाइन भी लगाई । तत्पश्चात् पुलिस थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराने गया किन्तु थाना प्रभारी द्वारा एक माह व्यतीत हो जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की, उल्टे पीड़ित छात्र का मोबाइल छीनकर सी.एम. हेल्प लाइन बंद कर दी गई जिससे व्यथित होकर म.प्र. छात्र संघ द्वारा आज प्रातः पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निर्देश देकर एफ.आई.आर. दर्ज कराकर जांच हेतु संबंधितों को निर्देशित किया। ज्ञापन में अभिषेक पाण्डेय, जतिन कनौजिया, आकाश खरे, राहुल राजपूत, अनमोल दुबे, राज सिंह, कृष्णा तिवारी, हर्षित अवस्थी, आर्यन बेंटिया, अथर्व तिवारी, अंकित चक्रवर्ती, राजशेखर, अभिनव, शीतल, आदर्श पांडे, हर्ष तिवारी, मयंक कुशवाहा, सागर तिवारी आदि सहित सैकड़ों छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे ।

Previous articleलोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी एवं चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती मनाई गई
Next articleड्राई फ्रूट्स की दुकान में भीषण आग लगी, डेढ़ घंटे में काबू पाया