(डी.ई.ओ. श्री सोनी के द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण )
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर घनश्याम सोनी के द्वारा विद्यालयों के निरिक्षण शुरू किये जा रहे हैं | आज इसी कड़ी में शहर के शा.कन्या उमावि ब्योहारबाग विद्यालय जबलपुर ,शास.हाईस्कूल बेलबाग तथा शास.उमावि घमापुर का औचक निरिक्षण किया गया |
निरिक्षण के दौरान शा.कन्या उमावि ब्योहारबाग विद्यालय जबलपुर नये कक्ष के निर्माण कार्य को देखा तथा सम्बंधित ठेकेदार को शीघ्र काम करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य को बंद कमरों मे मरम्मत कार्य कराके इनमे कक्षाएं संचालित करने कहा गया।
शासकीय हाईस्कूल बेलबाग मे निरीक्षण के दौरान विषय शिक्षकों के द्वारा डेली डायरी, स्टूडेंट डेटा रजिस्टर इत्यादि संधारित नहीं पाए गये। बच्चों कि उपस्थिति भी कम पायी गयी,जिस पर डीईओ श्री सोनी के द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयीं |
शा. उमावि घमापुर विद्यालय जबलपुर में छात्र उपस्थिति अत्यंत कम 55 % थी, जिसको बढ़ाने के लिए पालको से सतत सम्पर्क करने निर्देशित किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों को, प्रचार्यो को डेली डायरी इत्यादि बनाने की लिए कहा गया।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों मे वहा के शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक भी लीं तथा प्राचार्य एवं शिक्षक डेली डायरी, स्टूडेंट डेटा रजिस्टर, यूनिट टेस्ट कि जानकारी, बच्चों कि उपस्थिति बढ़ाने की प्रयासों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। शिक्षकों की द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधानकरक रूप से जवाब भी दिया गया।








