बड़े शहरों में एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइनों के नीचे हो रहे निर्माण, यहां 600 से 950 गुना अधिक खतरा

Join Us

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में ऐसे 2388 निर्माण किए चिन्हित, इन्हें बार-बार जारी हो रहे नोटिस

जबलपुर। प्रदेश के बड़े शहरों में एक्स्ट्रा हाईटेशन ट्रांसमिशन लइने के दारे में अवैध निर्माण हो रहे हैं। इन लाइनों के नीचे परंतु बिजली की तुलना में 400 से 950 गुना अधिक है। वहीं इन अवैध निर्माणों से बिजली लाइनों में बार-बार ट्रिपिंग और दुर्घटनाएं भी हो रही है। प्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में ऐसे 2388 निर्माण चिन्हित किये गये है, जिन्हें बार-बार नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के लिये कहा जा रहा है।

जबलपुर में नई कॉलोनियों सहित अनेक क्षेत्रों में सैकड़ों मकान एक्स्ट्रा हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनो के खतरनाक दायरे में बने हुए हैं। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) बीते तीन वर्षों में ऐसे अवैध निमाणों के खिलाफ नोटिस जारी कर रही है। ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा इन लाइनो के नीचे बसे इलाकों में सार्वजनिक मुनादी के माध्यम से लोगों को सतर्क करने की कोशिश भी की जाती है। ट्रांसकों के अधिकारी और कर्मचारी व्यक्तिगत तौर पर भी स्थानीय लोगों को कई बार समझाइश दे चुके हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। अब प्रशासन की मदद से अवैध निर्माणों को हटाने की सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। लाइनों के नीचे बसे मकान न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह जनजीवन को गंभीर खतरे में जल रहे हैं।

जबलपुर में 600 से अधिक नोटिसः

एम.पी. ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता श्री अजय पाल सिंह चौहान ने बताया कि शहर के पोलीपाथर, न्यू शास्त्री नगर, अधारताल, जसूजा सिटी सहित कई क्षेत्रों में हाई टेंशन लाइनों के नीचे अवैध मकान एवं निर्माण कार्य किए गए हैं। एमपी ट्रांसको द्वारा विगत तीन वर्षों में ऐसे मामलों पर 648 से अधिक नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वर्ष 2022, 2023 और अक्टूबर 2024 में भी कई बार चेतावनी दी गई, परंतु निर्माण नहीं रुके। अब जिला प्रशासन के सहयोग से सख्त कार्रवाई की योजना बनाई गई है।

राजधानी के इन क्षेत्रों में अवैध निर्माणः

132 के.व्ही. भोपाल बैरागढ़ टैप से लालघाटी लाइन, 132 के.व्ही. भोपाल आई.टी.पार्क लाइन, 132 के.व्ही. भोपाल अमरावतखुर्द लाइनों के आस-पास करोंद, लालघाटी, रतनपुरा, देवकीनगर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया आदि में इस तरह के खतरनाक अनाधिकृत निर्माण विद्युत सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किये गये है। भोपाल में 848 नोटिस जारी किये गये है।

इंदौर में इन क्षेत्रों में निर्माणः

इंदौर की कार्यपालन अभियंता श्रीमति नम्रता जैन ने बताया कि 220 के.व्ही. इंदौर-जेतपुरा लाइन, 132 के.व्ही नार्थ झोन -चंबल लाइन, 132 के.व्ही. साउथ झोन-चंबल लाइन, 132 के झोन महालक्ष्मी नगर, 220 के.व्ही. साउथ झोन इंदौर – इंटर कनेक्टर लाइनो के आस-पास पहले से ही क्रियाशील ट्रांसमिशन लाइनों के समीप यह निर्माण किये गये है। जिनसे दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। इंदौर में 892 नोटिस जारी किये जा चुके है।

600 से 950 गुना अधिक रहता है ट्रांसमिशन लाइनों से जान का खतराः

आम घरों में उपयोग होने वाली विद्युत आपूर्ति की तीव्रता मात्र 230 वोल्ट होती है। यह स्तर भी इतना अधिक होता है कि यदि कोई व्यक्ति गलती से इसके संपर्क में आ जाए तो गंभीर रूप से घायल हो सकता है या उसकी जान भी जा सकती है। एक्स हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइनें, जिनमें विद्युत तीव्रता 122 केवी (यानी 132,000 वोल्ट) एवं 220 केवी (यानी 2.20,000 वोल्ट) होती है, जो कि घरेलू बिजली की तुलना में 600 से 950 गुना अधिक रहती है। यह अंतर दर्शाता है कि अगर मात्र 200 चोट के संपर्क में आने से जान को खतरा हो सकता है, तो 112 या 220 केवी की ट्रांसमिशन लाइनों के पापा रहने या निर्माण करने से कितना बड़ा जोखिम हो सकता है।

हादसे दे रहे चेतावनीः

करमेता, जसूजा सिटी व अन्य इलाकों में ट्रांसमिशन लाइन के समीप निर्माण कार्यों के चलते हाल ही में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कहीं मजदूर घायल हुए, तो कहीं वाहनों के ट्रांसमिशन लाइन से संपर्क में आने से विद्युत आपूर्ति में बाधा आयी। प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण की वजह से दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। 132 के.व्ही. बैरागढ़ लाइन के नीचे निर्माण कार्य कर रहे अनेक नागरिक एक्स्ट्रा हाईटेंशन की चपेत में आ गये थे। हाल ही में जबलपुर में एक हाइवा वाहन रेत खाली करते समय ट्रांसमिशन लाइन से टकरा गया, जिससे शहर के कई इलाकों की बिजली प्रभावित हुई। इंदौर में खजराना क्षेत्र में भी एक मजदूर घर में टीन शेड लगाते समय एक्स्ट्रा टेंशन लाइन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुका है।

मुनादी व जनजागरूकता के प्रयासः

एम.पी. ट्रांसको द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी एवं व्यक्तिगत स्तर पर भी लोगों को बार-बार जागरूक किया गया, फिर भी अनाधिकृत निर्माण नहीं रुक पा रहें हैं। अब प्रशासनिक सहयोग से अभियान चलाकर ऐसे निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

ट्रांसमिशन कंपनी का उद्देश्यः

ट्रांसमिशन लाइनों की सुरक्षा और जनहानि रोकना प्राथमिकता है। कंपनी का प्रयास है कि भविष्य में इस तरह के नियम विरुद्ध घातक निर्माण न हों और नागरिकों की सुरक्षा के साथ शहर की विद्युत आपूर्ति अनवरत सुनिश्चित की जा सके।

Previous articleलिटिल चैम्प स्कूल में शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन
Next articleछात्र उपस्थिति पर ध्यान दें,प्राचार्य एवं शिक्षक -जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी