लिटिल चैम्प सीनियर सेकेंडरी स्कूल खजरी बाईपास जबलपुर में दिनांक 23/07/2025 में शपथ ग्रहण एवम् अलंकरण समारोह मनाया गया। विद्यार्थियों में उत्तरदायित्व एवम् कर्तव्य पालन के गुण विकसित करने के लिए उन्हें स्कूल के विभिन्न पदों में नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला की प्राचार्या शायदा अली ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र एवम् छात्राएं अपनी नेतृत्व क्षमताओं का विकास विद्यार्थी जीवन में ही करते है, आज वे कर्तव्य निष्ठा का संकल्प ले रहे हैं और संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता अनुशासन ही देश को महान बनता है। विद्यार्थियों में स्कूल हेडबॉय इस्माइल अंसारी और स्कूल हेडगर्ल अदीबा बनो को बनाया गया साथ ही ब्लू हाउस कैप्टन मोहम्मद सैफ कुरैशी, ग्रीन हाउस कैप्टन मोहम्मद सरफराज, रेड हाउस कैप्टन जिया सिद्दीकी तथा येलो हाउस कैप्टन अशमीरा अंजुम आदि को दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल उप-प्रचार्या गौरी शंकर सार, शहनाज जमाल, आबिद हुसैन, अर्शीन परवीन अल्फिया मुनीम एवम् सभी शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।






