बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर एक एसी 2 टियर एवं एक एसी 3 टियर का अतिरिक्त कोच लगेगा

Join Us

जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु स्थाई/अस्थाई अतिरिक्त कोच लगाए जाते है। इसी कड़ी में अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/ टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित द्वितीय और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अस्थाई अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
एक वातानुकूलित द्वितीय और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अस्थाई अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन बिलासपुर स्टेशन से दिनांक 24.07.2025 से 31.10.2025 तक तथा इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18248 रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन रीवा स्टेशन से दिनांक 25.07.2025 से 01.11.2025 तक गंतव्य के लिए लगाया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है इस अतिरिक्त कोच का लाभ उठाएं।

Previous articleनॉन इंटलॉकिंग कार्य के दौरान रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित
Next articleलिटिल चैम्प स्कूल में शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन