जबलपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य हेतु उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मण्डल में मथुरा रेलवे स्टेशन पर प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत रेल लाइन कनेक्टिविटी का कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के दौरान पमरे से प्रारम्भ/ टर्मिनेट होने वाली एवं गुजरने वाली रद्द और मार्ग परवर्तित रेलगाड़ियाँ का विवरण इस प्रकार है।
पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाड़ियाँ :-
1) दिनांक 01 एवं 02 अगस्त 2025 को मथुरा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 54794 मथुरा-सवाई माधोपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
2) दिनांक 02 एवं 03 अगस्त 2025 को सवाई माधोपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 54793 सवाई माधोपुर-मथुरा पैसेंजर रद्द रहेगी।
पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली प्रारंभिक तिथियों से मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियाँ:-
1) गाड़ी संख्या 12190 हज़रत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस दिनांक 01 एवं 02 अगस्त 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हज़रत निज़ामुद्दीन-गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन-आगरा छावनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
2) गाड़ी संख्या 12191 हज़रत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस दिनांक 01 अगस्त 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया निज़ामुद्दीन-गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन-आगरा छावनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
3) गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस दिनांक 01 अगस्त 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद होते हुए गंतव्य को जाएगी।
4) गाड़ी संख्या 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस दिनांक 01 अगस्त 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-अछनेरा जंक्शन-मथुरा जंक्शन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
5) गाड़ी संख्या 12059 कोटा-हज़रत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 02 अगस्त 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आगरा छावनी-अछनेरा जंक्शन-मथुरा जंक्शन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
6) गाड़ी संख्या 12060 हज़रत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 02 अगस्त 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी जंक्शन-दौसा जंक्शन-गंगापुर सिटी जंक्शन होते हुए गंतव्य को जाएगी। यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।








