गृह मंत्रालय ने भेजा सीबीआई को पत्र
मानव अधिकार संगठन की पहल रंग लायी
जबलपुर/नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज के छात्र शिवांश गुप्ता ने आत्महत्या क्यों की थी, अब इसकी जांच सीबीआई करेगी. मानव अधिकार व अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने बताया कि पुलिस शिवांश की मौत के रहस्य को पहेली बना रही थी लिहाजा संगठन ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र भेजकर सीबीआई जांच कराने की माँग की थी ताकि आत्महत्या प्रकरण में यह सच्चाई सामने आ सके कि शिवांश को उकसाने के लिए कौन दोषी है? संगठन के डाॅ. अजय कुमार वाधवानी, एड. आशीष त्रिपाठी, एड. भावना निगम, एड. आशुतोष चतुर्वेदी, डाॅ. अभिषेक जैन आदि ने कहा है कि सीबीआई जांच के बाद शिवांश की मौत के जिम्मेदार लोगों पर शिकंजा कस सकेगा. अगर यही जांच पुलिस करती तो अब तक मामला रफा दफा हो जाता.







