आज किया जाएगा विराट 108 वेदिय गायत्री दीप महायज्ञ

Join Us

 भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण, परिवार ने किया क्षेत्रवासियों को आमंत्रित
सीहोर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गुरुदेव एवं वंदनीया माता के सूक्ष्म संरक्षण में मातृशक्ति वर्ष एवं दिव्य अखंड दीप की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शहर के इंग्लिशपुरा स्थित नूतन हायर सेकेण्ड्री स्कूल परिसर में विराट 108 वेदिय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गायत्री परिवार और क्षेत्रवासियों के द्वारा दिव्य अनुष्ठान किया जाएगा। इस मौके पर गायत्री परिवार की ओर से जोन समन्वयक राजेश पटेल, उप जोन समन्वयक भोपाल आरपी हजारी आदि बड़ी संख्या में वक्ता आदि शामिल रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार की ओर से सुरेश त्यागी ने बताया कि गुरुवार को अमावस्या के पावन अवसर पर शहर के इंग्लिशपुरा स्थित नूतन हायर सेकेण्ड्री स्कूल परिसर में विराट 108 वेदिय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री परिवार सभी क्षेत्रवासियों से इस दिव्य अनुष्ठान में शामिल होने की अपील करता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शाम पांच बजे से रात्रि सात बजे तक विराट 108 वेदिय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

Previous articleवर्टिस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट का प्रोजेक्ट सक्षम के माध्यम से अनोखी  पहल
Next articleमेडिकल छात्र शिवांश आत्महत्या केस की जांच सीबीआई करेगी