24 एवं 25 जुलाई को किया जाएगा रोजगार कैंप का आयोजन

Join Us

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा निजि क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 24 जुलाई 2025 को माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर एवं 25 जुलाई 2025 को शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया में रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान ट्राइडेंट, वर्धमान, पुखराज, शिव शक्ति बायोटेक, भारतीय जीवन बीमा निगम, जेड प्लस अकैडमी जैसी कंपनियां आयेंगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी डॉ श्याम कुमार धुर्वे एवं जिला रोजगार प्लेसमेंट धर्मेंश तिवारी ने दी है।

 

 

Previous articleकैलाश नाथ काटजू अस्पताल में ऑनलाईन ओपीडी टोकन सुविधा से मरीज परेशान
Next article9 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म भव्यता से बनाया जाएगा- आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी