9 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म भव्यता से बनाया जाएगा- आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी

Join Us

नर्मदापुरम। जगदीश पुरा स्थित मां नर्मदा के दक्षिणी तट पर स्थित प्राचीन श्री नागेश्वर मंदिर में श्री नागेश्वर मंदिर श्रावणी उत्सव समिति की श्रावणी उपाकर्म आयोजन के संदर्भ में आचार्य पंडित अशोक दुबे अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम के संदर्भ में समय की निश्चितता की गई है। कार्यक्रम 9 अगस्त शनिवार को प्रातः सात बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम में समस्त भूदेवों ब्राह्मणों को आमंत्रित करते हुए आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाला श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मणों द्वारा किया जाने वाला यह कार्यक्रम इस बार और भी भव्य रूप से सम्पन्न होगा। इसमें भोपाल इटारसी पिपरिया बाबई छनेरा खंडवा विदिशा गौहरगंज आदि जगहों से अनेक ब्राह्मण बंधु आते हैं और ऋषि तर्पण देव तर्पण ऋषियों का पूजन करते हुए उपनयन ;यज्ञोपवीत परिवर्तन करते हैं। पंचगव्य आदि का पान करते हैं। बैठक में आचार्य पंडित अशोक दुबे ए आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी पंडित विनोद दुबे पंडित राजेन्द्र पुरोहित पंडित चंद्रशेखर पुरोहित पंडित सुनील भार्गव पंडित लखन दीक्षित पंडित संजय तिवारी पंडित नीरज आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Previous article24 एवं 25 जुलाई को किया जाएगा रोजगार कैंप का आयोजन
Next articleस्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने पर स्वच्छतादूतों का किया सम्मान