जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, आतंकियों की तलाश के लिए घाटी के चार जिलों में 10 जगहों पर चलाया अभियान

Join Us

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में आतंक से जुड़े एक मामले में श्रीनगर की कई जगहों पर तलाशी अभियान जारी है। इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग एक आतंकी मामले के सिलसिले में घाटी में कई जगहों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) द्वारा कश्मीर घाटी के चार जिलों में 10 जगहों पर तलाशी ली जा रही है। आतंकवादी स्लीपर सेल और भर्ती मॉड्यूल का पता लगाने के लिए तलाशी ली जा रही है।उन्होंने बताया कि सीआईके की तलाशी गंदेरबल में छह, बडगाम में दो और पुलवामा व श्रीनगर में एक-एक जगह पर ली जा रही है।
00

Previous articleयमन में निमिषा प्रिया को बड़ा झटका
Next articleराज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, गैर-मराठी नागरिकों पर हमलों को लेकर कार्रवाई की मांग