पेंशनर पाइंट के वरिष्ठजनों ने रोपे तुलसी के बीज

Join Us

तुलसी का पौधा धार्मिक आस्था का प्रतीक है-श्याम दुबे

नर्मदापुरम। तुलसी का पौधा कई पीढियों से हर हिंदु परिवारों के घर में पूजनीय है। हर घर में शाम के समय तुलसी के पौधे के समीप दिया लगाने की परंपरा है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। देवी.देवताओं के साथ.साथ रोजाना तुलसी पूजन का भी विधान है। यह पौधा हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है। यह बात अंकिता नगर में स्थित पेंशनर पांइट के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी ने पेंशनर पाइंट परिसर में तुलसी के बीज रोपण अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरा.भरा तुलसी का पौधा व्यक्ति के लिए सौभाग्य के द्वार खोल देता है। पं श्याम दुबे ने कहा कि तुलसी भगवान विष्णु को बहुत.ही प्रिय मानी गई है। तुलसी के बिना विष्णु जी का भोग अधूरा माना जाता है। यही कारण है कि भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल जरूरी रूप से शामिल किए जाते हैं। साथ ही तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना गया है। ऐसे में जो साधक प्रतिदिन तुलसी में जल चढ़ाता है रविवार और एकादशी तिथि को छोड़कर उसके घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। उन्होंने कहा कि तुलसी में अनेक औषधीय गुण मौजूद रहते हैं। तुलसी की पत्तों से लेकर जड़ और बीज तक अनेक गुण विद्यमान हैं। यह कई बीमारियों के लिए रामबाण हैं। ऐसे में यदि आप तुलसी को तांबे के बर्तन में पानी भरकर उसमें तुलसी डालकर रखते हैं तो इससे पानी शुद्ध हो जाता है और इसे पीने से कई तरह के शारीरिक लाभ होते हैं। एक विशेष बात यह भी है कि तुलसी के पत्तों में कीटाणुओं को खत्म करने की क्षमता भी पाई जाती है। तुलसी से स्पर्श करते हुए आने वाली हवा बहुत सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है। उन्होंने बताया कि हमारे बुजुर्ग बताते थे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भी तुलसी का विशेष महत्व। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि यदि तुलसी को घर की सही दिशा में रखा जाए तो यह व्यक्ति की सुख.समृद्धि में वृद्धि करती है। ऐसे में तुलसी के पौधे को रखने के लिए घर का ईशान कोण यानी उत्तर.पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसे कुबेर की दिशा भी माना जाता है। इसलिए इस दिशा में पौधा रखने से व्यक्ति के धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु संबंधित दोष भी दूर हो जाते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी श्याम दुबे ने बताया कि अंकिता नगर में स्थित पेंशनर पांईट के वरिष्ठजनों के द्वारा निरंतर रचनात्मक व सकारात्मक कार्य किए जाते हैं। उनहोंने कहा हमारी भारतीय संस्कृति में हम वृक्षों मे भी भगवान को देखते है। तुलसी का पौधा लगाने से धार्मिक आस्था बढ़ती है। इस समय पौधे लगाने का मौसम भी बहुत अच्छा है। बीज रोपण से पौधे तैयार होंगे जिससे पर्यावरण.संरक्षण भी होता है। शनिवार को हर दिन की तरह पेंशनर पाइंट पर वरिष्ठजनों की महफिल जमी हुई थी। सभी ने मिलकर तुलसी के बीजों का रोपण किया। इस मौके पर हरिसिंह राजपूत, श्याम दुबे, फूलचंद सोनी, भीमसिंह तोमर, महेंद्र सिंह चौहान, राजेश चौरे, महेंद्र गुजरे, राहुल रावत, मुकेश सराठे, सहदेव सिंह राजपूत, रमन गौर, विपुल दुबे सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Previous articleबौद्ध धर्म की गेलुग्पा परंपरा के प्रमुख, आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मिले सांसद दर्शन सिंह 
Next articleशांतिनिकेतन स्कूल में मनाया हरियाली महोत्सव