एनसीसी केडिट्स जम्मू कश्मीर माउंटेन कैंप में दिखाएंगे अपना प्रदर्शन

Join Us

नर्मदापुरम। 13 मध्यप्रदेश बटालियन के एनसीसी केडिट्स जम्मू कश्मीर माउंटेन कैंप में दिखाएंगे अपना प्रदर्शन 13 मध्यप्रदेश बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एसपी सिंह एडम आफिसर लेप्टिनेंट विवेक सिंह चुंडावत सूबेदार मेजर वीसी तिलक के दिशा निर्देश में पहलगाम जम्मू कश्मीर में बेसिक माउंटेन कैंप के लिए हवलदार भंवर लाल के साथ एनसीसी केडिट्स रवाना हुए। जहां एनसीसी कैडेट्स के लिए नियमित रूप से विशेष पर्वतारोहण और साहसिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहलगाम में एनसीसी कैम्प 6 जून से 29 जून के बीच आयोजित इस कोर्स में देश भर के एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे है। इनमें दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के कैडेट्स शामिल होंगे। इस ।प्रशिक्षण में कैडेट्स को पहाड़ों पर जीवित रहने, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, ट्रेकिंग, और जिप लाइनिंग का गहन सैन्य एवं साहसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैम्प का मुख्य उद्देश्य इन कठिन अभियानों के जरिए कैडेट्स का शारीरिक और मानसिक विकास नेतृत्व क्षमता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया जाना है। वहीं 3 जून से 14 जून तक भोपाल में आयोजित आर्मी अटैचमेंट कैंप के लिए एनसीसी केडिट्स को लेकर लैपटिनेंट आईएएस एकनेश रवाना हुए। ये कैंप मुख्य रूप से राष्ट्रीय कैडेट कोर के लिए आयोजित किए जाने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर हैं। इनका उद्देश्य कैडेट्स को वास्तविक सैन्य जीवन युद्ध कौशल हथियार चलाने और सेना के सख्त अनुशासन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। वहीं भोपाल में आयोजित टीएस सी प्रशिक्षण के लिए हवलदार अजीत कुमार के साथ एनसीसी केडिट्स का दल रवाना हुआ जहां पर फायरिंग और वेपन ट्रेनिंग हथियारों को चलाने और सटीकता का अभ्यास फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट युद्ध के मैदान में इस्तेमाल होने वाली रणनीतियां से की कैंडिट्स को जानकारी दी जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले एनसीसी केडिट्स आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर इन केडिट्स को शुभकामनाएं एवं कैंप में सफल होने हेतु 13 मध्यप्रदेश बटालियन के सूबेदार राकेश कुमार सेकेंड आफिसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Previous articleपूर्व मंत्री एवं विधायक अजय सिंह राहुल संवाद एवं सम्पर्क कार्यक्रम में शामिल हुए
Next articleपत्रकारों की सुरक्षा और आवास की व्यवस्था उनका बुनियादी अधिकार- कानूनगो