नर्मदापुरम। शांतिनिकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र. छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने हरे रंग के वस्त्र पहनकर स्थानीय नगर पालिका के पार्क सदर बाजार में पौधरोपण कर वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। शाला की चेयर पर्सन श्रीमती ग्रेस जॉर्ज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आज की पीढ़ी अर्थात बच्चों आप सभी अपनी अगली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण प्रदान करना चाहती हैं तो निश्चित रूप से पौधारोपण इसमें मील का पत्थर साबित होगा। हरियाली महोत्सव का आयोजन शांतिनिकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम की चेयरपर्सन श्रीमती ग्रेस जॉर्ज एवं शाला की उप प्रधानाचार्या डॉ हेमलता पुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। हरियाली महोत्सव में बच्चों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया और काफी उत्साह के साथ पाैधारोपण किया।






