युवती ने लगाई फांसी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। बागसेवनिया इलाके में युवती ने बड़े पापा के घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह विदिशा की रहने वाली थी। मेहमानी में बड़े पापा के घर रह रही थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात की है। गुरुवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। बागसेवनिया थाने के एसआई भारत सिंह मीना ने बताया कि सुरभि पुत्र राजकुमार (29) मूलत: विदिशा जिले की रहने वाली है। उसके बड़े पिता विद्या नगर सी-सेक्टर बागसेवनिया में रहते हैं। सुरभि व उसके परिवार का भोपाल में आना-जाना लगा रहता था। उसकी मां प्राइवेट काम करती हैं, जबकि भाई विवेक अपनी कार को टैक्सी में चलाता है। बुधवार को मां और भाई काम पर चले गए थे। भाई के साथ चचेरा भाई भी चला गया था। सुरभि घर पर अकेली ही थी।भाई ने उसे कॉल किया। बहुत देर तक जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो भाई घर पहुंचा। यहां पर उसे सुरभि फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। प्राथमिक तौर पर पता चला है कि सुरभि मनोरोगी थी। परिवार के लोग उसका इलाज भी करा रहे थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
0

Previous article12 साल की मासूम भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी फूफा को 20 साल की जेल
Next articleबोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला,मां की मौत