मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करने वाले 2 मीटर रीडर की सेवाएं समाप्त

Join Us

भोपाल(ए)। रायसेन वृत्त में विद्युत मीटर रीडिंग के दौरान गड़बड़ी करने वाले 2 मीटर रीडरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 14 मीटर रीडरों को कार्य में लापरवाही के लिये नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। रायसेन वृत्त के महाप्रबंधक प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सिलवानी वितरण केन्द्र के मुआर पाठ सब स्टेशन के मीटर रीडर दीपक जाटव तथा सेवांस्नी सब स्टेशन के मीटर रीडर अंकित सेन की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही ऐसे मीटर रीडर जिनका परफॉर्मेंस लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाया गया, इन 14 मीटर रीडरों को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नोटिस जारी किये गये हैं।

Previous articleभोपाल रेलवे स्टेशन पर मानसिक बीमार युवक ने किया हंगामा
Next article12 साल की मासूम भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी फूफा को 20 साल की जेल